झारखंड में 2507 नए कोरोना पॉजिटिव, 5463 हुए स्वास्थ्य, 60 की मौत
राजधानी रांची में 10 की मौत, 292 नए संक्रमित,1617 हुए स्वास्थ्य…..
राँची: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का असर झारखंड में लगातार देखने को मिल रहा है कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस कारण राज्य में कोरोना के एक्टिव केस में कमी देखी जा रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में 2507 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 5463 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले पश्चिमी सिंहभूम से सर्वाधिक 12 मरीजों की मौत हो गई है इसके अलावा रांची में 10, बोकारो में 7, हजारीबाग में 6, धनबाद में 4, पश्चिमी सिंहभूम में 3, चतरा गढ़वा गिरिडीह गुमला रामगढ़ और सिमडेगा में 2 – 2, जामताड़ा खूंटी कोडरमा लातेहार पलामू और सरायकेला में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 392, इसके अलावा बोकारो में 137, चतरा में 20, देवघर में 76, धनबाद में 151, दुमका में 13, गढ़वा में 99, गिरिडीह में 85, गोड्डा में 32, गुमला में 182, हजारीबाग में 215, जामताड़ा में 33, खूंटी में 94, कोडरमा में 73, लातेहार में 55, लोहरदगा में 41, पाकुड़ में 4, पलामू में 127, रामगढ़ में 119, रांची में 292, साहिबगंज में 21, सरायकेला में 52, सिमडेगा में 82 और पश्चिम सिंहभूम में 112 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 7796638 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 7788630 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7470621 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 318009 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 279946 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4539 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 33524 हैं।