झारखंड की 2500 महिलाएं ‘मंईयां सम्मान योजना’ से वंचित, सत्यापन के अभाव में नहीं आए खाते में पैसे
1 min read
झारखंड:झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मंईयां सम्मान योजना’ के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को तीन महीनों के लिए कुल 7500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हालांकि, मुसाबनी प्रखंड की लगभग 2500 महिलाएं इस योजना से वंचित रह गई हैं। उनके बैंक खातों में कोई राशि ट्रांसफर नहीं की गई, जिससे वे बार-बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

इस स्थिति पर जानकारी देते हुए संबंधित पदाधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि पंचायत सचिवों और मुखिया को लाभुकों की सूची सत्यापित कर जिला कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। तकनीकी समस्याओं के कारण योजना की साइट नहीं खुल रही है, जिससे शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई महिलाएं निराश होकर वापस लौट जाती हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बताया गया है कि अप्रैल महीने की राशि मई में सभी जिलों में भेजी जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं। आधार लिंक न होने की स्थिति में योजना की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी।