February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

इटकी में 22 वर्षीय युवक की पत्थर से कुच कर हत्या, इलाके में सनसनी

राँची: राँची के इटकी थाना क्षेत्र के शमीमाबाद उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में गुरुवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । युवक अबु अंसारी की हत्या पत्थर से कुच कर कि गई है। अबू तलहा अंसारी का मकान शमीमाबाद उर्दू गर्ल हाई स्कूल के सामने है। परिजनो के मुताबिक अबु अंसारी बुधवार रात्रि करीब साढ़े 11 से 12 बजे तक अपने दोस्तों के साथ बैठा था। संभवतः किसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया होगा। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच कर मामले कि जांच में जुटी है। मौके पर खोजी कुत्ता बुला कर मामले की जाँच पुलिस कर रही है।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.