February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरायकेला-खरसावां कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक मनोनीत किए जाने पर 20 सूत्री सदस्य गौरीशंकर प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत

न्यूज़ टेल/डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा 20 सूत्री सदस्य सह कांग्रेस नेता गौरी शंकर प्रसाद को सरायकेला खरसावां जिले के मुख्य संगठक मनोनीत किए जाने पर गम्हरिया स्थित 20 सूत्री कार्यालय में क्षेत्र के समाजसेवियों एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा श्री प्रसाद को फूलों का गुलदस्ता देकर एवं माला पहनकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने कहा यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र के तमाम लोगों के लिए गर्व की बात है। क्षेत्र वासियों का कहना था की गौरी शंकर प्रसाद नेता नहीं बल्कि क्षेत्र वासियों के लिए सेवक है जो सदैव हर किसी के दुःख सुख में शामिल रहते हैं एवं आम जनों को हो रही तमाम परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान गौरी शंकर ने कहा कि आल्हा कमान द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की पूर्णतः प्रयास करेंगे एवं संगठन को सुदृढ़ कर मजबूत बनाएंगे। मौके पर गम्हरिया जगन्नाथपुर के वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय, चंद्र मोहन सामड़,अमित सिंह, अजय कुमार, कुंदन झा, अरुण ठाकुर, गोपाल तिवारी, सुनील प्रसाद, सूरज झा, सरबजीत सिंह उर्फ टिंकू, संजीव ठाकुर, शिशुपाल माझी, पी.वी सिंह एवं काफी संख्या में ग्राम वासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.