राज्य के 20 लाख लोगों को एक और साल मिलेगा मुफ्त अनाज

जमशेदपुर : झारखंड के 20 लाख से ज्यादा हरे रासान कार्ड लाभुकों को अब और एक साल मुफ्त में अनाज लाभ मिलेगा।
इसका लाभ राज्य खाद सुरक्षा योजना से जुड़े लाभुकों को जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में कुल 25 प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं। इस योजना का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। राज्य के खाद सुरक्षा योजना से जुड़े लाभुकों के लिए मापदंड राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम की तरह ही रखे गए हैं।
इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 साल निशुल्क अनाज देने की घोषणा कर चूकी है, अब इसका लाभ राज्य के 57 लाख लोगों को मिलेगा। 20 लाख लोगों को राज्य खाद सुरक्षा योजना के तहत हरा राशन कार्ड दिया गया है, जिसमें हर सदस्य को प्रति माह 5 किलो चावल दिया जाता है। ये कैबिनेट का फैसला झारखंड के माध्यम वर्गीय लोगों के लिए बहुत अच्छी पहल मानी जा रही है।