February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

2 साल के बच्चे ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया

1 min read

गिरिडीह : डुमरी के इसरी बाजार के रहने वाले एक महज 2 साल के बच्चे ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जिससे बच्चे के परिजनों में काफी गर्व महसूस हो रहा है. आपको बताते चलें कि महज 2 साल का बच्चा विराज भगत ने 15 देशों के झंडे को पहचाना. इसके अलावा अलग-अलग देशों के रुपए को भी वह अच्छी तरह से पहचानता है. जब लोगों ने उससे जनरल नॉलेज के कई प्रश्नों को पूछा तो उसका जवाब भी बच्चे ने सही-सही दिया. जबकि कई मुश्किल से मुश्किल गाड़ियों को भी बच्चे ने पहचाना. वहीं मुश्किल पशुओं को भी पहचाना जो बड़े भी पहचानने में थोड़े वक्त लगाते हैं, लेकिन विराज भगत ने बिना वक्त लगाए ही पशुओं को पहचान लिया. जिसके कारण बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. इसको लेकर बच्चे के पिता शिवेश भगत ने बताया कि उनका अपना मकान उड़ीसा में भी है. यहां उड़ीसा सरकार को इसकी जानकारी होने पर सरकार ने बच्चे को पुरस्कृत करने के लिए भी बुलाया है और बच्चे के इस कारनामे के बाद पूरे परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.