September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

गुमला में 19 महिलाओं को मिली उम्रकैद की सजा, खौफनाक जुर्म को दिया था अंजाम….जाने पुरी ख़बर…!

1 min read

झारखंड : घटना के दिन आरोपियों ने गांव के एक युवक की मौत होने के बाद बैठक बुलाई थी। इसमें बेरजनिया व एगनेसिया को भी बुलाया गया था। वहां बेरजनिया और एगनेसिया को डायन करार देते हुए डंडे से पीटकर मार डाला गया।वर्ष 2013 में गुमला के चर्चित डायन-बिसाही हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को 19 महिलाओं को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यह सजा गुमला सिविल कोर्ट के एडीजे-1 दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाई है।कोर्ट ने सभी पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दो साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

11 जून 2013 को करंज थाना के करौंदाजोर टूकूटोली निवासी बेरजनिया इंदवार व एगनेसिया इंदवार पर डायन-बिसाही का आरोप लगा हत्या कर दी गई थी। बेरजनिया की पुत्री सेलेस्टीन ने आरोपियों के खिलाफ डायन बिसाही के आरोप में हत्या का केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.