16 से 18 अगस्त तक राज्य में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी कि चेतावनी, पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन असर
1 min readराँची: झारखंड में मौसम ने करवट ली है सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे जिसके कारण राज्य के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई, कई जगहों में भारी बारिश भी देखी गई। जिसके कारण जलजमाव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक झारखंड का मौसम इसी तरह से बना हुआ रहेगा, कई इलाकों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा है कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है साथ मे एक दो स्थान पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है सबसे अधिक बारिश 69 मिली मीटर पाकुड़ में रिकॉर्ड की गई है और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस देवघर में रिकॉर्ड की गई है वही डालटेनगंज में सबसे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा जो उत्तर पश्चिम बंगाल में अभी स्थित है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि बोकारो, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, दुमका पलामू रांची कोडरमा, देवघर, चतरा, खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी सिंघभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंधभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर कई जिलों ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक का पूर्वानुमान जारी कर बताया कि आज रात में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में चार-पांच दिनों तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 17 और 18 अगस्त रात में लगभग सभी स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी, 19 और 20 तारीख को राज्य के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 16 ,17, 18, अगस्त 3 दिन राज्य में थंडरस्टोन लाइटनिंग और बारिश की भी चेतावनी दी गई है।