June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

54 फीट लंबे कांवड़ को 150 श्रद्धालु कंधे पर उठा कर 20 से 25 किलोमीटर रोज चलते हैं….

पटना : श्रावणी मेला के 7वें दिन बुधवार को पटना से चला 54 फीट लंबा कांवड़ भागलपुर पहुंचा। यहां से लगभग चार दिन में देवघर पहुंचेंगे। श्रद्धालु एक दिन में करीब 20 से 25 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं। इस कांवड़ को करीब 150 लोग पकड़ कर चलते हैं। इसका वजन 2.5 क्विंटल है।

इस दौरान पटना सीटी के कांवड़िया संघ के कार्यकर्ता अर्जुन कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि वे कई वर्षों से 54 फीट का कांवड़ लेकर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने जाते हैं। हम भगवान से देश में सुख शांति बनाए रखने की कामना करते हैं। साथ ही हमारा देश उन्नति की ओर आगे बढ़े, इसके लिए भी पूजा करते हैं।

कांवरिया का जत्था मारुफगंज पटना सीटी से अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर नियम निष्ठा और पवित्र होकर बाबा बैद्यनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं, शिवधारी कांवड़ संघ के सदस्य दिनेश कुमार साह ने बताया कि वे 2008 से लगातार कांवड़ियों का जत्था लेकर जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.