श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 15 छात्रों का लेंसकार्ट में चयन, कैंपस में खुशी का माहौल
जमशेदपुर:श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां एक साथ 15 छात्रों का देश की प्रतिष्ठित आईवियर कंपनी लेंसकार्ट में सफल कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इस उपलब्धि से चयनित छात्रों सहित पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। प्लेसमेंट डायरेक्टर श्री सुभोदीप भद्रा ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव वर्चुअल मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग के कुल 15 छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों में कनक पालित, राजकुमार दुबे, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार महतो, रितेश कुमार, कारण कुमार यादव, जाकी अहमद, अविनाश गोप, सार्थ दास, कारण महतो, शशि गोप, मनीष लकड़ा, सोमनाथ प्रसाद शाहदेव, सुमन दत्ता और पीयूष सिंह शामिल हैं।

इस सफलता पर विश्वविद्यालय के चांसलर श्री सुखदेव महतो ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने भी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि लेंसकार्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन विश्वविद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था और बहुआयामी प्रशिक्षण का प्रमाण है।
