झारखंड में 1449 हुए स्वास्थ्य, 609 नए कोरोना पॉजिटिव,9 की मौत, 8058 एक्टिव केस
राजधानी रांची में 2 संक्रमितों की मौत, 266 हुए स्वास्थ्य, 72 नए संक्रमित
राँची: झारखंड में तेजी से संक्रमण घट रहा है। लगातार संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस कारण एक्टिव केस अब 8058 हो गया है। राज्य में बीते 24 घंटों में 609 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1449 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले पूर्वी सिंहभूम में 3 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा राँची से 2, धनबाद हजारीबाग लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।
राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 113, इसके अलावा बोकारो में 29, चतरा में 7, देवघर में 11, धनबाद में 44, दुमका में 5, गढ़वा में 6, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 6, गुमला में 51, हजारीबाग में 51, जामताड़ा में 13, खूंटी में 37, कोडरमा में 22, लातेहार में 24, लोहरदगा में 23, पाकुड़ में 1, पलामू में 3, रामगढ़ में 10, रांची में 72, साहिबगंज में 13, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 22 और पश्चिम सिंहभूम में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8544919 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8537280 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 8198887 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 338383 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 325325 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 8058 हैं।