October 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

गुजरात से सकुशल लौटे बहरागोड़ा के 13 मजदूर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप और कुणाल षाड़ंगी की पहल से हुई घर वापसी

1 min read

गुजरात:बहरागोड़ा प्रखंड के 13 मजदूर सकुशल लौट आए हैं। माटिहाना पंचायत के ये सभी मजदूर Agilis Vitrified Private Limited नामक कंपनी में काम कर रहे थे, जहां उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। फैक्ट्री प्रबंधन न तो उन्हें घर लौटने दे रहा था और न ही उचित व्यवहार कर रहा था। जब मजदूरों के परिजनों ने इस मामले की जानकारी बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को दी, तो उन्होंने तुरंत पहल करते हुए इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में पहुंचाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर लौट सके। इस पहल के बाद मजदूरों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कुणाल षाड़ंगी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की तत्परता से प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का समाधान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.