झारखंड में 1170 हुए स्वस्थ, 478 नए कोरोना पॉजिटिव, 13 की मौत, 6832 एक्टिव केस
राजधानी रांची में 3 संक्रमितों की मौत, 184 हुए स्वस्थ, 40 नए संक्रमित।
राँची : झारखंड में तेजी से संक्रमण घट रहा है। लगातार संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में 478 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1170 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें राजधानी रांची में 3 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 3, बोकारो धनबाद गढ़वा गिरिडीह हजारीबाग पाकुड़ और पश्चिमी सिंहभूम में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 102, इसके अलावा बोकारो में 23, चतरा में 5, देवघर में 17, धनबाद में 43, दुमका में 1, गढ़वा में 8, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 4, गुमला में 19, हजारीबाग में 26, जामताड़ा में 3, खूंटी में 21, कोडरमा में 9, लातेहार में 21, लोहरदगा में 22, पाकुड़ में 0, पलामू में 7, रामगढ़ में 8, रांची में 40, साहिबगंज में 11, सरायकेला में 5, सिमडेगा में 42 और पश्चिम सिंहभूम में 23 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8716686 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8708919 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 8368501 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 340408 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 328542 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 5034 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 6832 हैं।