11 वर्षीय रोहित गलत प्लास्टर की वजह से हुआ दिव्यांग, भाजपा नेता विकास सिंह डॉ एम आलम के ऊपर दर्ज कराएंगे मामला
जमशेदपुर : न्याय के लिए समता नगर के रहने वाले संतोष ठाकुर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह के घर। मानगो समता नगर के रहने वाले संतोष कुमार ठाकुर के 11 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार का अगस्त के महीने में गिर जाने के कारण हाथ टूट गया था। संतोष अपने पुत्र को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि डॉ तीन दिन छुट्टी में है अभी इलाज संभव नहीं है बच्चा दर्द से कहर रहा था मरता क्या नहीं करता एमजीएम अस्पताल के आगे प्राइवेट में डॉक्टर एम आलम के पास अपने बेटे के हाथ का इलाज कराने के लिए गए। डॉ एम आलम ने बेटे के हाथ का प्लास्टर कर दिया जब दर्द से निजात नहीं मिला तो दोबारा संतोष अपने बेटे को लेकर डॉक्टर एम आलम के पास गया एम आलम ने बात स्वीकार किया कि प्लास्टर गलत हो गया है मैं दोबारा कर देता हूं तब तक काफी देर हो चुकी थी बच्चा आज दिव्यांग बन चुका है संतोष सभी दरवाजे न्याय के लिए गए लेकिन ठोकर खाकर न्याय नहीं मिला। संतोष आज भाजपा नेता विकास सिंह के आवास आए। भाजपा नेता विकास सिंह जी आज साकची थाने में डॉ एम आलम के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाएंगे। पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य सचिव झारखंड सरकार को देगे।