106 द्रुत कार्य बल ने प्रस्तुत किया मानवता का मिसाल
1 min read
जमशेदपुर : सीआरपीएफ में 23 वर्षों तक कार्यत रहे शहीद सैनिक राणा प्रताप सिंह का 79 वाहिनी सी.आर.पी.एफ श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान वर्ष 2017 में हृदयाघात से देहांत हो गया था।
शहीद सैनिक राणा प्रताप सिंह की प्रथम सुपुत्री प्रियंका का विवाह का आयोजन मांगो जमशेदपुर, झारखंड में सफल रुप से संपन्न हुआ। विवाह आयोजन में 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, महिला सैनिक एवं सैनिको सम्मिलित होकर उनके परिवार एवं समाज के लिए एक मिसाल प्रस्तुत किया।

द्रुत कार्य बल के जवानों ने भाई का फर्ज अदा करते हुए अपनी बहन की शादी को पूरे धूमधाम से संपन्न कराया।
उन्होंने यह संदेश भी दिया कि सी.आर.पी.एफ कार्यरत रहते हुए ही नहीं बल्कि बाद में भी सैनिकों के परिवार के हर सुख दुख में साथ रहते हैं। वहां उपस्थित सभी के द्वारा सी.आर.पी.एफ के इस पक्ष की सराहना की गई।