February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

106 रैपिड एक्शन फोर्स ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुंदरनगर, जमशेदपुर में भव्य समारोह का किया आयोजन।

1 min read



जमशेदपुर:आज 26 जनवरी 2025 –को 106 रैपिड एक्शन फोर्स ने भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुंदरनगर, जमशेदपुर में स्थित अपने कैम्प परिसर में एक शानदार समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में द्वितीय कमान अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बल के सभी कार्मिकों ने भारतीय संविधान की महत्ता और एकता का सम्मान किया।


26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान प्रभावी हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की सशक्त पहचान है, जब देश ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद अपने संविधान को अपनाया और अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। दवीटिए कमान अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और लोकतंत्र की मजबूती की याद

दिलाता है, यह दिन हम सभी को हमारे कर्तव्यों और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।” इसके साथ ही, देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वीरों को उनकी वीरता के लिए प्राप्त मेडल्स के लिए उनके नाम पुकारे गए।

इस अवसर पर आरसीडब्ल्यूए 106 रैपिड एक्शन फोर्स की सह-अध्यक्षा श्रीमती संजुक्ता साहू ने कार्मिकों के परिवारों के साथ ध्वजारोहण किया व शांति, एकता एवं सद्भावना का संदेश दिया।

समारोह के दौरान सभी कार्मिकों को मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे वातावरण में खुशियों का माहौल बना।

केरिपुबल की परंपरानुसार सभी अधिकारिओ तथा अधीनस्थ अधिकारिओ के बीच ‘एट होम’ पार्टी’ का आयोजन किया गया । इसके अतिरिक्त, संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के सभी कार्मिकों ने मिलकर उत्सव का आनंद उठाया और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दिया।

इस आयोजन ने 106 रैपिड एक्शन फोर्स के सभी अधिकारियों और जवानों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से प्रकट करने का अवसर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस गणतंत्र दिवस समारोह को और भी जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.