सोनारी के लाल ने पहले दिया अपने वीरता का परिचय, फिर दुश्मनों की गोली से हुए घायल
1 min readJAMSHEDPUR : रक्षा बंधन की छुट्टी की मंजूरी के बाद crpf के जवान उमेश सिंह कश्मीर में उग्रवादियों से मुठभेड़ में लगी गोली। मुठभेड़ की live वीडियो में दिखा भारतीय सेना का पराक्रम । जहा विधायक ने जवान के परिजनों से मिले कहा जमशेदपुर के लाल की बहादुरी से सैकड़ो जवानों की बच गयी जान। परिजनों ने कहा सरकार अपने बहादुर जवान को करे सम्मानित। जमशेदपुर की सौर्य गाथा पहले भी कई जवानों ने मात्र -भूमि के प्राणों को निछावर कर शहर का मान बढ़ाया। जहा बीते दिन कश्मीर के कुलगाम में पांच मंजिला इमारत में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना थी। जहा जमशेदपुर के उमेश कुमार सिंह रक्षा बंधन की छुट्टी में दो माह के लिए मिल चुकी थी जिसकी सूचना परिवार को जवान ने परिजनों को भी दिया था मगर अचानक आतंकवादियों की सूचना पर crpf के 6 जवान अपने आला अधिकारियों के आदेश पर वहां पहुचे और आतंकियों को घेर गोला -बारी करने लगे जहा आतंकियों की एक गोली जवान उमेश सिंह को लगी जिनका इलाज सेना के अस्प्ताल में चल रहा है जो फिलहाल खतरे से बाहर है। इस मुठभेड़ में अनुमान लगाया जा रहा कि अगर यह जवान अपने जान का जोखिम नही उठाते तो शायद घात लगाए आतंकियों ने भारतीय सैकड़ो सैनिकों को जो उसी सड़क से जाने वाले थे उनको नुकसान पहुचा देते। इसी गर्व की बात सुन विधायक सरयू राय जमशेदपुर के सोनारी जवान के घर उनके परिजनों से मिलने पहुचे और कहा बहुत ही गर्व की बात है जवान ने पराक्रम का परिचय दे कर सैकड़ो जवानों जा जान बचाया है। जवान उमेश सिंह के परिजनों काभी भयभीत थे मगर विधायक के दिल्ली बात कर सूचना प्राप्त करने के बाद परिजन खुश है। और कहा सरकार इस पराक्रम को सम्मान दे और जवान जल्द ठीक हो घर लौटे। आतंकियों से लोहा लेने वाले लोह नगरी का लोहा उमेश सिंह जल्द ठीक हो यही चाहते है घर वाले ताकि दुबारा जब अवसर आये तो आतंकियों से भिड़ सके उमेश सिंह ।