राम लक्ष्मण शिव हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद महाभंडारा का आयोजन
1 min readJAMSHEDPUR : मानगो एन एच 33 बिग बाजार के सामने स्थित राम लक्ष्मण शिव हनुमान मंदिर में आज रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया रुद्राभिषेक के बाद महिलाओं के द्वारा शिव चर्चा का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया । रुद्राभिषेक के बाद मंदिर कमेटी के संयोजक दया कांत तिवारी के द्वारा महा भंडारा का आयोजन किया गया खिचड़ी ,खीर एवं ठंडाई शिव भक्तों के बीच वितरण किया गया लगभग 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता विकास सिंह शामिल हुए और शिव भक्तों के बीच अपने हाथों से प्रसाद का वितरण किया। मंदिर कमेटी के संयोजक दया कांत तिवारी ने बताया की कोविड-19 के कारण भजन संध्या का आयोजन नहीं किया गया । आज के पूजन एवं भंडारे के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, दया कांत तिवारी, मदन वर्मा, प्रदीप मौर्या, गोपाल यादव,पंकज पाठक, दीपक प्रसाद, राजवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए ।