मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है : श्याम सुंदर तिवारी
1 min readJAMSHEDPUR : श्यामसुंदर तिवारी के साथ गृह रक्षक वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आवासीय कार्यालय बिस्टुपुर में मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। इस आवेदन में प्रार्थी श्याम सुंदर तिवारी के द्वारा गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार मनमानी तानाशाही के अलावा यह बताया गया कि विगत 11 माह से ड्यूटी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही एक ही मामले में 3 लोगों से स्पष्टीकरण का मांग जिला समादेष्टा कार्यालय पूर्वी सिंहभूम के द्वारा किया गया था। जिसमें दो लोगों को लगातार ड्यूटी दे दी गई है और उसी मामले मे पुनः मुझसे स्पष्टीकरण की मांग किया गया है। होमगार्ड कार्यालय पर प्रतिनियुक्ति कम्पनी कमांडर अमरजीत टोपनो के द्वारा मुझे मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा इसके पूर्व में अपना आवेदन गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय को भी समर्पित किया हूं। तथा पूरे प्रकरण की जानकारी के संबंध में जिला के नगर पुलिस अधीक्षक को भी अवगत करवा चुका हूं। इसके बावजूद भी मेरे आवेदन पर कोई न्यायोचित कार्रवाई नहीं अपनाई गई है। जिला में ऑनलाइन ड्यूटी का वितरण किया जाता है। जिसमें काफी अनियमितताएं बरती गई है। अपने निजी स्वार्थ पूर्ति हेतु, एमआईएस सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर मनचाहा ड्यूटी का वितरण किया जा रहा है। जिसका प्रमाण भी मेरे द्वारा इस आवेदन में संलग्न किया गया है।सारी बातों को सुनकर माननीय सांसद विद्युत वरण महतो के आश्वासन देते हुवे इस प्रकरण की जांच हेतु डीजीपी को पत्र प्रेषित करने हेतु अपने P.Aको निर्देशित किए है। इस मौके पर प्रार्थी श्यामसुंदर तिवारी, अंजनी पांडे, अजय प्रसाद, कमल कुमार शर्मा, ध्रुव नाथ सिंह के अलावा अन्य ग्रह रक्षक उपस्थित थे।