जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
1 min read
🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏
*-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 23 अगस्त 2021
विक्रम संवत 2078/2077(गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ वर्षा
मास ☀️ भाद्रपद/श्रावण (गुजरात)
पक्ष ☀ कृष्ण
तिथी ☀प्रतिपदा (16:31 तक बाद में द्वितीया)
वार ☀ सोमवार
नक्षत्र ☀शतभीषा (19:26 तक, बाद मे पूर्वा भाद्रपदा)
योग ☀ अतिगंड (08:33 तक बादमें सुकर्मा )
करण ☀ कौलव (16:31 तक बाद मे तैतील )
*🌕ग्रहगोचर🌕*
चंद्र ✨कुंभ
सूर्य ✨सिंह
मंगल✨सिंह
बुध ✨सिंह
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨कन्या
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢 दिन विषेश 💢
शिव आराधना के लिए आज उपयुक्त दिन है। चावल, खीर आदी का सेवन तथा दान शुभ रहेगा। श्वेत वस्त्र परिधान करना शुभ फलदायी होगा।
ओम सोम सोमाय नम: इस मंत्र का जाप करने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी। मन शांत और स्थिर रहेगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए दिन उत्तम है।
💢आज का राशिफल💢
💥मेष💥
आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा जिससे आपका मन स्थिर रहेगा। पारिवारिक लोगों के प्रति सहयोगात्मक रवैया ही उचित उपाय है। इस लिए परिवार के लोगो के प्रति सद्भाव रखे।
💥वृषभ💥
जीविका से जुड़े कार्यो के प्रति मन कुछ उदासीन हो सकता है। आय के अनुसार ही व्यय करेंगे तो अच्छा रहेगा। अपनी निजता को छुपाये रखना जरूरी है।
💥मिथुन💥
घरेलू मामलों में धन का व्यय अधिक हो सकता जिसके कारण आप परेशान हो सकते है। जो प्रेम के चक्कर में पड़े है, उन्हे विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
💥कर्क💥
शरीर से नियमित अभ्यास करते रहिए वरना जरूरत पड़ने पर आप जल्दी थकान महसूस करने लगेगें। कुछ लोग त्वरित लाभ के चक्कर में पड़ सकते है, जो भवष्यि के लिए हितकर नहीं है।
💥सिंह💥
समाज के लोगों के प्रति आपके मन में दया के भाव आ सकते है, परन्तु आप उनके लिए कुछ कर नहीं पायेंगे इसका मलाल रहेगा। जो लोग नया व्यवसाय व कार्य करना चाहते है, उनके समय अनुकूल है।
💥कन्या💥
परिवार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित हो सकता है। वाणी में मधुरता बनायें रखना ही लाभ कारक होगा। महिलायें जोखिम भरे कार्यो से बचें।
💥तुला💥
सामाजिक गतिविधयों में आपकी भागीदारी बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चो पर विराम लगने की सम्भावना है। आप जो प्रदर्शन करने जा रहे है, उसकी काफी सराहना की जायेगी।
💥वृश्चिक💥
कुछ लोग अपने सम्बन्धों को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते है। जीविका सम्बन्धी किये गये प्रयास फलीभूत होंगे जिससे मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थितियों में मजबूती आयेगी।
💥धनु💥
घरेलू खर्चो में व्यय की अधिकता बनी रहेगी जिसके फल स्वरूप परिवार में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आप-अपनी आन्तरिक शक्तियों का जगाने का प्रयास करें तभी मानसिक शान्ति मिल सकती है।
💥मकर💥
रोजी व रोजगार के प्रति किये गये प्रयास सार्थक सिद्ध हो सकते है। जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति में ज्यादा लगाव होगा।
💥कुंभ💥
जोखिम भरे कार्यो के प्रति सावधन व सजग रहने की आवश्यकता है। सरकारी कार्यो में लापरवाही अहितकर साबित हो सकती है। दूर-दराज के सम्बन्धों में दूरी बनायें रखना ही उचित रहेगा।
💥मीन💥
कुछ लोग अपनी योजनाओं को कार्य रूप में बदलने के लिए लालयति रहेंगे परन्तु अभी थोड़ा सा वक्त और लग सकता है। किसी बात को लेकर मित्रों से मन-मुटाव की स्थित उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक विकास होगा।
🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢