केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी
1 min readधनबाद : झारखंड की बेटी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पहली बार धनबाद आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी तथा उसके सहयोगी संगठनों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी तैयारियां कर रखी है। उनके भव्य स्वागत को लेकर कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। वहीं जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत की तैयारियां भी जोरों पर है। इस बाबत धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने बताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर काफी तैयारियां की गई है। जिसमें जगह-जगह पर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन, मोटरसाइकिल जुलूस जैसी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मालूम हो कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में झारखंड के कोडरमा से सांसद बनी अन्नपूर्णा देवी मानव संसाधन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कोयलांचल का यह पहला दौरा है। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।