किन्नरों ने कोरोना के संभावित तीसरी लहर से मानव जाति के बचाव के लिए किया रुद्राभिषेक
राँची : राजधानी रांची के मोराबादी स्थित शिवालय में ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय का मंत्रोच्चारण कर रहे ये कोई आम लोग नही , बल्कि समाज द्वारा हीन नजरों से देखें जाने वाले थर्ड जेंडर हैं। ये सारे थर्ड जेंडर कोरोना के संभावित तीसरी लहर से प्रदेश सहित पूरे देशवासियों के बचाव हेतु भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। ये सारे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक कर रहे हैं , इस क्रम में ये सारे विधिवत मंत्रोच्चारण कर भगवान शिव का दूध और जल से रुद्राभिषेक किया। और भगवान से आशीर्वाद मांगा की वो कोरोना के संभावित खतरों से मानव जाति को बचायें।