February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

काबुल में फंसा बोकारो का युवक, घर वालों ने लगाई पीएम और सीएम से गुहार

1 min read

बोकारो : झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले में रहने वाला युवक अफगानिस्तान के काबूल में फस गया है। परिवार वाले उस युवक की सकुशल घर वापसी के चिंता में डूबे हुए हैं। बोकारो जिला के बेरमो का बबलू अफगानिस्तन के काबूल में फस गया है. बबलू इसी साल जून महीने में काम करने के लिए काबूल गया था. लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद वहां बने दहशत के माहौल के कारण बबलू वतन वापस लौटना चाहता है. हालांकि 16 अगस्त को उसकी वापसी का टिकट था. लेकिन काबूल हवाई अड्डे पर भारी भीड़ के कारण और अफरा-तफरी की वजह से नहीं लौट पाया. बबलू अपने परिजन से व्हाट्स-एप के जरीए बात कर काबूल के हालात की जानकारी दी है. बबलू का परिवार बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडेबाजार स्थित गोदो नाला के निकट रहता है. इस संबंध में बबलू के भाई लालबाबू और उसकी पत्नी लाखों देवी ने सरकार से गुहार लगा रही है कि बबलू की वतन वापसी के लिए कदम उठाए. उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी और सीएम हेमंत से बबलू की वापसी की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि बबलू वहां एक निजी कंपनी में काम करता है. बबलू ने अपने परिजनों को बताया कि वह काबूल हवाई अड्डा के निकट ही एक मकान में रह रहा है. उसके साथ उतरप्रदेश के तीन साथी और हैं, जो एक ही घर में डर के साये में रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि बीच बीच मे गोली की आवाज सुनाई देती है, जिसके कारण डर और भी बढ़ जाता है. तालिबानी लड़ाके उस इलाके में भी आते हैं और कहते हैं कि जब तक कमाडंर का कोई आदेश नहीं आता, तब तक कोई हरकत नहीं करेगा. उन्होंने बताया कि दूतावास में भी संपर्क करने का प्रयास किया गया है, लेकिन वहां कोई सुनने वाला नहीं है. वे शीध्र ही सरकार से सुरक्षित वतन वापसी चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.